एक झलक

उ प्र सरकार का बड़ा ऐलान: शूटर दादी के नाम पर रखा जाएगा शूटिंग रेंज का नाम

लखनऊ22जून2021: उ प्र सरकार ने घोषणा की कि नोएडा में शूटिंग रेंज का नाम चंद्रो तोमर के नाम पर रखा जाएगा, जिन्हें `शूटर दादी` के नाम से जाना जाता है। मुख्यमंत्री योगी ने इसके लिए निर्देश दिए हैं। कोरोना से संक्रमित चंद्रो तोमर का 30 अप्रैल को मेरठ के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

चंद्रो तोमर और उनकी भाभी प्रकाशी तोमर ने 60 के दशक में निशानेबाजी शुरू की और 30 राष्ट्रीय चैंपियनशिप को जीता. चंद्रो तोमर को विश्व का सबसे अधिक उम्र का निशानेबाज माना जाता था।

बागपत के जौहड़ी गांव की रहने वाली शूटर दादी चंद्रो तोमर के ऊपर बॉलीवुड मूवी `सांड की आंख` भी बनाई गई थी। जिसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शूटर दादी चंद्रो देवी का किरदार निभाया था।

अप्रैल में शूटर दादी चंद्रो तोमर को सांस लेने में परेशानी हुई थी। उसके बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई थी। इसके बाद उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. हालांकि वहां उनका निधन हो गया।

दादी सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव थीं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी। भाजपा विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने 1 दिन पहले ही मुख्यमंत्री के नाम अपने खत में यह मांग की थी कि नोएडा शूटिंग रेंज को दादी चंद्रो तोमर के नाम पर रखा जाना चाहिए। ऐसा करके महिला सशक्तिकरण को बल दिया जा सकेगा। सही मायने में यह उन्हें श्रद्धांजलि होगी। इस फैसले से उनके नाम को अमरत्व मिलेगा।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *