कोविड-19

कोरोना के जिन्न को मैंने बोतल में बंद कर दिया – सीएम योगी

लखनऊ13सितंबर: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देवरिया और कुशीनगर में जल्दी ही चीनी मिलें स्थापित होंगी। राजस्व की कमी की वजह से इनका खोला जाना संभव नहीं हो पाया। गन्ना किसान चिंता न करें। सरकार ने किसानों की लागत मूल्य को कम करने और उत्पादन बढ़ाने के उपायों को अपनाने के साथ हर संभव प्रयास करना शुरू कर दिया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के जिन्न को मैंने बोतल में बंद कर दिया है। गैर भाजपा शासित प्रदेश सरकारों ने सरकार की नीति और निर्देश का पालन नहीं किया। आपदा के इस काल में भी राजनीति की। इससे पूरे देश में कोरोना को लेकर संकट खड़ा हुआ है। केरल, महाराष्ट्र आदि राज्य इसके उदाहरण हैं। जिनकी आबादी उत्तर प्रदेश के छठवें व आठवें हिस्से की ही है। हमको अब भी सावधानी बरतनी है। टीका का सुरक्षा कवच हर किसी को पहनना होगा।मुख्यमंत्री रविवार को सेवरही तहसील के किसान पीजी कालेज मैदान में जनपद की 95.99 करोड़ की 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास तो सबका होगा, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं होगा।उन्होंने कांग्रेस, सपा, बसपा सभी को घेरते हुए कहा कि अंग्रेजों के बाद कांग्रेस ने इस देश को लूटने का कार्य किया है। सपा-बसपा ने गरीबों के निवाला पर डाका डाला। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में आज सबको खाद्यान्न मिल रहा है। पहले भूख से मौतें होती थीं। आज प्रदेश और देश में भूख से एक भी मौत नहीं होती। सपा पर कटाक्ष करते हुए सीएम ने कहा कि अब्बाजान कहने वालों की तरह अब गरीबों का हक नहीं मार सकते। मुख्यमंत्री ने राममंदिर के मुद्दे पर भी सभी पर निशाना साधा और जनता से ही पूछा कि क्या बसपा, सपा और कांग्रेस मंदिर बनवाते तो लोगों ने जवाब दिया नहीं।धारा 370 हटाते या तीन तलाक पर रोक लगाते तो इस पर भी जनता का जवाब मिला नहीं। सीएम योगी ने कुशीनगर और देवरिया में चीनी मिल खोलने की भी इच्छा जताई और कहा कि कोरोना काल में राजस्व की स्थिति बिगड़ने से ऐसा नहीं हो सका। इसे भी पूरा किया जाएगा। कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि आज देश और प्रदेश में दंगे नहीं होते। उनको पता है कि ऐसा किया तो सात पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस की तरह परिवारवाद, वंशवाद की राजनीति नहीं करती। मोदी-योगी सेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 4.5 लाख युवाओं को रोजगार देने का ऐतिहासिक कार्य सीएम योगी ने किया है। सभा को सांसद रमापति राम त्रिपाठी, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा आदि नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *