राजनीति

घायल किसानों ने संघर्ष में साथ खड़े होने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका को कहा धन्यवाद

लखनऊ12अक्टूबर: अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी शहीद हुए किसानों के परिवारों से मिलीं और उनसे बात करते-करते भावुक हो गईं, उन्होंने एक बार फिर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, लखीमपुर किसान नरसंहार में शहीद हुए किसानों और पत्रकार रमन कश्यप की अंतिम अरदास प्रार्थना सभा में शामिल हुईं और अरदास सभा में गुरु ग्रँथ साहिब के सामने मत्था टेका और शहीद किसानों नछत्तर सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह व दलजीत सिंह और पत्रकार रमन कश्यप की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जानकारी देते हुए प्रवक्ता जावेद अहमद वारसी ने बताया कि घायल किसानों ने प्रियंका गांधी से मिलकर धन्यवाद दिया कि प्रियंका दीदी आप हमारे संघर्ष में साथ खड़ी हुईं, घायल किसानों में प्रमुख रूप से बैरिया निवासी जनपद लखीमपुर बलजिंदर सिंह पुत्र जीत सिंह और अन्य किसान शामिल रहें। प्रवक्ता जावेद अहमद वारसी ने बताया कि प्रियंका गांधी से पत्रकारों के सवाल करने पर उन्होंने कहा कि आज मैं अंतिम अरदास की सभा में आई हूं, इसलिए कुछ बोलूंगी नहीं, हां यह जरूर है की अंतिम सांस तक किसानों की न्याय की लड़ाई लड़ूंगी।

प्रियंका गांधी का काफिला सुबह 8ः00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से लखीमपुर के लिए निकला था, जिसमें भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने तानाशाही कर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को जगह-जगह रोक लिया गया, उन्हें जाने नहीं दिया गया, प्रियंका गांधी के काफिले को लखीमपुर में तयरूट से डायवर्ट कर भटकाने की कोशिश की गई। भाजपा सरकार ने पूरी कोशिश की कि प्रियंका गांधी शहीद किसानों की अरदास सभा मे न पहुंच पाए, लेकिन प्रियंका गांधी की किसानों के प्रति करुणा और मजबूत इच्छाशक्ति के चलते वह वहां पहुंची और पहुंचकर किसानों को श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि दी।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *