पूर्वांचल
नवरात्रि का दूसरा दिन है ब्रह्मचारिणीं देवी को समर्पित

वाराणसी23मार्च, चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन माता ब्रह्मचारिणीं देवी के दर्शन का विधान है। माता का अतिप्राचीन मंदिर काशी में गंगा तट पर ब्रह्माघाट पर स्थित है। श्रद्धालु संकरी गलियों में मां के दर्शन को अर्द्धरात्रि के बाद से ही कतारबद्ध हो गए थे। मंगला आरती के बाद से माता के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज रहा है।
मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन से सभी मनोकामना पूरी होती है संतान की प्राप्ति होती है और साथ ही साथ मां धन-धन्य से परिपूर्ण करती हैं। इसके अलावा पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को माता ब्रह्मचारिणीं का नियमित दर्शन करना चाहिए।