एक झलक

बिहार: शादी समारोह में हुआ बड़ा हंगामा, दो बच्चों की मां ने कहा एक बच्चा दूल्हे का

14जुलाई2021

सोमवार देर शाम बिहार के सुपौल जनपद में एक शादी सामारोह के दौरान जमकर ड्रामा हुआ। शादी कार्यक्रम के दौरान विवाह की रस्में निभाई जा रही थी कि इसी बीच एक महिला मौके पर जा पहुंची और हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला ने कहा कि वह यह शादी नही होने देगी। अगर शादी होगी तो मुझ से होगी।

घटना के बारे में जैसे ही दुल्हन के परिजनों को पता चला तो हड़कंप गया। आनन-फानन में महिला से बात की गई। महिला ने बताया कि उसका दूल्हे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। यह बात सुनते ही लड़की वालों ने बारात और दूल्हे को बंधक बना लिया। कुछ लोगों ने बारातियों के साथ मारपीट भी की।

मिली जानकारी के अनुसार सुपौल जनपद के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत मजरुआ गांव में सोमवार रात त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के ही मचहा गांव से अरुण शाह की बारात आई थी। शादी का कार्यक्रम चल रहा था लेकिन इसी दौरान एक महिला अचानक शादी में आ धमकी। महिला ने हंगाम करते हुए कहा कि उसका अरूण के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है और उसने अरूण के बच्चे को जन्म भी दिया है।

मामला सामने आने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और बारातियों के साथ मारपीट करते हुए बारात को बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात की। इस दौरान पता चला कि महिला सही बोल रही है।महिला पहले से शादीशुदा है और अरूण के गांव मचहा की रहने वाली है। उसकी ससुराल राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास में है। बताया जाता है कि पति से अनबन के चलते महिला अपने मायके मचहा में ही रहती है। इसी दौरान उसके अरूण के साथ प्रेम संबंध हो गए। महिला के दो बच्चें भी हैं। महिला का दावा है कि इनमें से एक बच्चा अरुण का है।

अरूण के परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होने अरुण की शादी कहीं और तय कर दी। साेमवार को अरूण बारात लेकर मजरूआ गांव पहुंचा था। इसकी भनक जैसे ही महिला को लगी तो वो भी बारात में जा पहुंची और बखेड़ा खड़ा कर दिया। मामले के बाद दुल्हन के परिजनों ने शादी से इंकार करते हुए दूल्हे और बारात को बंधक बना लिया। हालांकि बाद में कुछ बारातियों को छोड़ दिया गया। फिलहाल गांव में इस मसले पर पंचायत हो रही है। पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *