पूर्वांचल

भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा, दिग्विजय सिंह का स्थान पाकिस्तान में सुरक्षित

बलिया13 जून 2021: बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दिग्विजय सिंह के धारा 370 पर दिए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि धारा 370 को हटाकर प्रधानमंत्री मोदी व अमित शाह ने देश की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। इसे कलंकित करने वाले दिग्विजय सिंह जैसे लोगों का स्थान पाकिस्तान में सुरक्षित है।

सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं भारत सरकार से ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग करता हूं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेसियों की गंदी सोच के कारण दो संस्कृतियों के आधार पर देश का विभाजन हुआ था। एक देश पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्र बना लेकिन ‘बुजदिल’ नेहरू नेतृत्व के कारण और दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेसियों के कांग्रेस में रहने के कारण भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं हो सका।

सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि उस समय यदि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर सरदार पटेल, मोदी, अमित शाह या योगी जैसा राष्ट्रभक्त बैठा होता तो भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो गया होता। कहा कि मुझे तो दिग्विजय सिंह के बयान पर तरस आ रहा है। बोले, यदि इस तरह की बातें बोलना है तो उन्हें अपने नाम में से ‘सिंह’ हटा देना चाहिए।

दिग्विजय सिंह के बयान पर खासे हमलावर सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस और नेहरू परिवार के चलते बंटवारे के समय जम्मू-कश्मीर के लाखों ब्राह्मणों को भारत की धरती पर ही विस्थापित होना पड़ा। यदि स्वतंत्र भारत में भी अपनी धरती पर कश्मीरी ब्राह्मणों को दूसरे जगह पर रहना पड़े तो कांग्रेसियों के इस प्रकार के चिंतन को मैं लानत भेजता हूं। सवाल किया कि उस समय कांग्रेसी कहां थे, जब कश्मीर से हिन्दुओं को भगाया जा रहा था?

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को विदेशी कल्चर का बताते हुए कहा कि तब नेहरू और इंदिरा गांधी का चिंतन कहां था। कहा कि भारत की धरती पर मोदी, शाह और योगी पैदा हो चुके हैं और डाक्टर हेडगेवार के सपनों का भारत बनने वाला है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *