ताज़ातरीन
भारतीय मजदूर संघ का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिला, बिजली कर्मचारियों के विरुद्ध किए जा रहे उत्पीड़न कार्यवाही से अवगत कराया

लखनऊ 26मार्च,उत्तर प्रदेश के संगठित असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं के संबंध में भारतीय मजदूर संघ का प्रतिनिधि मंडल अनुपम जी उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री के नेतृत्व में विशेश्वर राय प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ अनिल कुमार उपाध्याय प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट कर संगठित असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों की समस्याओं के संबंध में अवगत कराया एवं उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के विरुद्ध किए जा रहे उत्पीड़न आत्मक कार्यवाही के संबंध में भी अवगत कराया और कर्मचारियों की उत्पीड़न आत्मक कार्यवाही को समाप्त किए जाने का अनुरोध किया
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा गंभीरता से लेते हुए कर्मचारियों के उत्पीड़न आत्मक कार्रवाई को जल्द ही समाप्त किए जाने का आश्वासन दिया।