खेल-खिलाडी

सुविख्यात धावक मिल्खा सिंह की कोरोना से मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

19जून2021:भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना से 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया है। पिछले कुछ दिन से उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। उन्हें बुखार आ गया था और उनका ऑक्सीजन लेवल भी काफी कम हो गया था।

91 साल के मिल्खा सिंह कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती किए गए थे। जिसके बाद अब उनका निधन हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुविख्यात धावक मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से लोकप्रिय मिल्खा सिंह की उपलब्धियां देशवासियों को हमेशा गौरवांवित करती रहेंगी। उनके निधन से खेल जगत को हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है। मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *