ताज़ातरीन

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्‍मदिन

नई दिल्‍ली17सितंबर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र का जन्मदिन भाजपा पूरे देश में अनूठे ढंग से मनाएगी। इसी क्रम में बिहार, मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाएगी। मध्‍य प्रदेश में 71 लाख तो बिहार में 30 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तो उनका जन्मदिन किसी उत्सव से कम न होगा। शाम छह बजे भारत माता मंदिर में 71 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। प्रमुख 71 मंदिरों में आरती व दीप जलाए जाएंगे। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से मुस्लिम महिलाएं लमही में भी उत्सव मनाएंगी।

भाजपा पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार से सात अक्टूबर तक लोगों के बीच जाकर 20 दिनों का ‘सेवा और समर्पण’ अभियान चलाएगी। भाजपा ने इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान में बढ़चढ़ कर सहयोग करने का आह्वान किया है। भाजपा प्रधानमंत्री के सार्वजनिक कार्यालय में दो दशक पूरा करने का भी जश्न मनाएगी।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *