राजनीति

उत्तर प्रदेश में अब बड़े बदलावों की ओर बढ़ेगी कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जल्द

लखनऊ18मई:उदयपुर में हुए चिंतन शिविर के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़े सांगठनिक बदलाव दिखेंगे। जल्द ही कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होने के आसार हैं। प्रदेश अध्यक्ष के अलावा चार या पांच कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जा सकते हैं।उत्तर प्रदेश के साथ ही जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, उनमें कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये हैं। इसी आधार पर यह कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी इस प्रयोग को उत्तर प्रदेश में भी दोहराएगी। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में कार्यकारी अध्यक्षों की संख्या चार से पांच तक हो सकती है।प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में पूर्व सांसद पीएल पुनिया, प्रमोद कृष्णम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, पार्टी के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी बताये जा रहे हैं। वहीं कार्यकारी उपाध्यक्ष पद के लिए फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक नदीम जावेद, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रदेश उपाध्यक्ष रहे विश्वविजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस के प्रशासन प्रभारी रहे योगेश दीक्षित के नाम चर्चा में हैं।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *