राजनीति

उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत के एक महीने बाद प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे सीएम और डिप्टी सीएम

लखनऊ11अप्रैल:उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के एक महीने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार दोपहर बाद से नई दिल्ली के दौरे पर हैं। दिल्ली में इनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट होगी। माना जा रहा है भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक की मुलाकात के दौरान भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के नाम पर भी मुहर लगेगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में अगले दो महीने के बाद की योजना भी तैयार की जाएगी।उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत का एक महीना पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक नई दिल्ली पहुंचे हैं। इनकी आज शाम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी ) नड्डा से उनके आवास पर भेंट होगी। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राषट्रीय महामंत्री बीएल संतोष तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा होगी।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *