अपना देश
जस्टिस आलोक अराधे नियुक्त हुए कर्नाटक के नए मुख्य न्यायाधीश
बेंगलुरु 30जून:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक अराधे को इस न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का पालन करने के लिए नियुक्त किया है। यह नियुक्ति, न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी, मुख्य न्यायाधीश, कर्नाटक उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्ति के आलोक में की गयी है, जो 03.07.2022 से प्रभावी होगी।