पूर्वांचल

नगर निगम चुनाव में भाजपा दो तिहाई से ज्यादा बहुमत से सीटें जीतेगी – गिरीश चंद्र यादव

वाराणसी 31अक्टूबर:भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित दल है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं की बदौलत केंद्र व विभिन्न प्रदेशों में सरकार बनी है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए शीर्ष नेतृत्व समय-समय पर संपर्क व संवाद करता रहता है कार्यकर्ताओं को नए – नए तरीके व फार्मूले के साथ संगठन के नीतियों से अवगत कराया जाता है।
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से नगर निगम के चुनाव की दृष्टि से महमूरगंज स्थित श्रृंगेरी मठ में आहूत बैठक में उक्त बातें बैठक के मुख्य अतिथि सह चुनाव प्रभारी एवं राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव ने कही।
श्री यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक वैचारिक विचारधारा के लिए काम करती है उन्होंने कहा कि बूथ रचना, पन्ना प्रमुख, मोहल्ला प्रमुख की रचना इसी क्रम में संगठन द्वारा किया गया है कि किसी भी बूथ का कोई भी व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के विचारों से वंचित ना रह पाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी जी की यही सोच थी कि जब तक अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक संगठन की सोच संगठन का विचार नहीं पहुंच जाता तब तक संगठन पूर्ण रूप से विकास साथ नहीं कर पाएगी और उसकी कार्ययोजना शत-प्रतिशत फलीभूत नहीं हो पाएगी।
उन्होंने कहा कि 1 से 7 नवंबर तक के बीच कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों की उपलब्धियों का पत्र भी देना है तथा 5 और 6 नवंबर को विशेष मतदाता अभियान चलाना है।
उन्होंने कहा कि सामाजिक संपर्क अभियान टोलियां बनाकर करना चलाना चाहिए। वार्ड की गतिविधि निरंतर चलती रहनी चाहिए।
यादव ने कहा कि भाजपा में ही संभव है कि साधारण सा कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि बन सकता है, क्योंकि अन्य दलों में सिर्फ जातिवाद में परिवारवाद को ही प्राथमिकता दी जाती है।
उन्होंने कहा कि हम कार्यकर्ताओं की बदौलत नगर निगम के चुनाव में दो तिहाई बहुमत से भी ज्यादा जीतेंगे।
बैठक के प्रारंभ में मुख्य अतिथि गिरीश चंद यादव, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर प्रभारी क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, महापौर मृदुला जायसवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
बैठक का संचालन महानगर महामंत्री एवं नगर निगम चुनाव प्रभारी जगदीश त्रिपाठी ने किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विद्यासागर आने स्वागत भाषण दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने दिया।
बैठक को मुख्य रूप से महानगर प्रभारी व क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
बैठक में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जगदीश त्रिपाठी, आत्मा विशेश्वर, नवीन कपूर, डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, अरविंद सिंह, मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, संजय सोनकर, सुरेंद्र पटेल, शैलेंद्र पांडेय, डॉक्टर रचना अग्रवाल, साधना वेदांती, डॉ वीरेंद्र सिंह, एडवोकेट अशोक कुमार, मधुकर चित्रांश, डॉक्टर राजेश त्रिवेदी, डॉ अनुपम गुप्ता, राजकुमार शर्मा, शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित सभी 13 मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *