पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद की यह सीट के सोनू किन्नर ने जीत ली,नहीं बच पाई भजपा के दिग्गजो की प्रतिष्ठा
पीडीडीयू नगर/चंदौली14मई,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद में मतगणना के दौरान हुआ विवाद खत्म हो गया है
और जिला प्रशासन के द्वारा रद्द वोटों की दोबारा गिनती खत्म होते ही सोनू किन्नर को 397 मतों से विजेता घोषित किया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर भी उनको प्रमाण पत्र दे दिया गया है। मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद खुद सोनू किन्नर ने मीडिया के लोगों को इस बात की जानकारी दी है।
कहा जा रहा है कि जिला प्रशासन के द्वारा सोनू किन्नर को जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है। इस तरह से चंदौली जनपद की प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद की यह सीट के सोनू किन्नर ने जीत ली है।
यह चंदौली जनपद के राजनीतिक दलों के गाल पर बड़ा तमाचा है, जनता ने सारे दलों से दूरी बनाकर एक किन्नर को मुगलसराय कस्बे के विकास की चाभी सौंपी है। नेताओं से जनता किस तरह से निराश है.. यह जरूर भारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों के नेताओं को सोचना होगा।