पूर्वांचल

भागवत कथा सुनने से मनुष्य को मिलती है मुक्ति- पंडित यज्ञ नारायण तिवारी

आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ,निकला ध्वजा प्रभात फेरी व भब्य कलश यात्रा

रोहनिया12 सितम्बर:अमरा खैरा स्थित दुबे परिवार द्वारा आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। जिसके दौरान सोमवार को सुबह 7 बजे ध्वजा प्रभात फेरी व महिलाओं द्वारा भब्य कलश यात्रा निकाला गया। यह कलश यात्रा अमरा स्थित कार्यक्रम स्थल से होते हुए कंदवा स्थित कर्दमेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक ब्रह्मणों द्वारा मंत्रोचारण के साथ विधिवत पूजन दर्शन करने के उपरांत अमरा कार्यक्रम स्थल पर वापस पहुंचा।इसके बाद शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक कथावाचक पंडित डॉक्टर यज्ञ नारायण तिवारी ने श्रीमद् भागवत कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मनुष्य को मुक्ति मिलती है।कथा सुनकर लोग भाव विभोर हो गये।
इस दौरान मुख्य रूप से डॉ सुशील दुबे, जगदीश दुबे, माता प्रसाद दुबे ,तारा शंकर दुबे,दया शंकर संतोष कुमार दुबे सत्य प्रकाश सहित महिलाएं भी शामिल रही।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *