राजनीति

भाजपा ने नार्थ ईस्ट को दी नई दिशा, BJP की जीत नई सोच का प्रतिबिंब- पीएम मोदी*

नई दिल्ली 03मार्च :देश के तीन राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के नतीजें आज घोषित किए गए। तीन में से दो राज्य त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में सफल रही है। तो वहीं मेघालय में भाजपा ने 02 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें एनपीपी ने हासिल की है। राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सरकार बनाने के लिए भाजपा से समर्थन मांगा है। जिसके बाद अब संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा बना सकती है,अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर अब दिल्ली से और हमारे दिल से दूर नहीं है। आज के चुनाव परिणाम बताते हैं कि लोगों का लोकतंत्र में विश्वास है। उन्होंने कहा पहले पूर्वोत्तर क्षेत्र से चुनावी नतीजे आने पर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में ज्यादा चर्चा नहीं होती थी। तब चर्चा चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर होती थी।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *