पूर्वांचल

भारतीय मजदूर संघ ने श्री विश्वकर्मा जयन्ती 17 सितम्बर को राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित करने की मांग

वाराणसी 17 सितम्बर श्री विश्वकर्मा जयन्ती राष्ट्रीय श्रम दिवस के पावन पर्व पर भारतीय मजदूर संघ केन्द्र के आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ वाराणसी ने एक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया। इस शोभायात्रा का शुरुआत बरेका का सिनेमा हाल के सामने से हुआ जो बरेका परिसर से होते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड भिखारीपुर पर जाकर समाप्त हुई। जिसमे सैकडो की संख्या मे दो पहिया एवं चार पहिऐ वाहन के माध्यम से जिले के संबन्धित सभी यूनियनो भाग लिया। आज के इस शोभायात्रा मे सर्वश्री एम.पी.सिंह जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ,श्री विशेश्वर राय प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ,डा.दूधनाथ प्रदेश उपाध्यक्ष,संभाग प्रमुख रामकृष्ण गुप्त ने संबोधित किया। जिला महामंत्री श्री राकेश पाण्डेय ने भारत सरकार से श्री विश्वकर्मा जयंती 17 सितम्बर को राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित करने की मांग किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सर्वश्रीजमुनापाल,राजेशसिंह, कृष्णमोहन तिवारी, नवीन सिन्हा ,शिवकुमारसिंह,राहुलपाण्डेय,राकेशजी,के.सी.पाण्डेय, श्याममोहनतिवारअखिलेशराय,अमित सिंह,धीरज सिंह,संदीप तिवारी,आन्नदराय,जावेद,नितेशओझा,मनीष बंसल,प्रदीप मिश्रा,अश्वनीयादव,सतीश पाठक,सुरेशसिन्हा,मंजीत सिंह,मोहित,इरसाद गोविन्द यादव,सुरेश यादव,मनोज जायसवाल,महेंद्र मौर्य आदि सैकडो कार्यकर्ता शामिल रहे ।

कार्यक्रम की अध्यक्षताडा.दूधनाथ प्रदेश उपाध्यक्ष ने एवं संचालन जिला महामंत्री श्री राकेश पाण्डेय ने किया ।

धन्यवाद ज्ञापन ए.पी.शुक्ला ने किया ।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *