भारत मे फूटेगा महंगाई बम, चौतरफा महंगाई का खतरा
दिल्ली05मार्च: यूक्रेन पर रूस के हमले के पश्चात् अब कच्चे तेल में उबाल आ गया है। गुरुवार को अमेरिका में कारोबार के चलते कच्चे तेल के दाम 14 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। रूस-यूक्रेन संकट की वजह से कच्चा तेल ही नहीं, खाद्य तेल खाद्यान्न तथा गैस के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इसका प्रभाव भारत में भी नजर आने लगा है तथा आने वाले दिनों में महंगाई अनियंत्रित हो सकती है। यूक्रेन में एक सप्ताह की लड़ाई ने ग्लोबल इकॉनमी की चूलें हिलाकर रख दिया है।
पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से रूस अलग-थलग पड़ गया है, उसकी करेंसी तथा फाइनेंशियल एसेट्स बुरी तरह प्रभावित हुए हैं तथा एनर्जी तथा खाद्यान्नों के दाम आसमान पर पहुंच गए है। World Bank के अनुसार, 1.5 लाख करोड़ डॉलर के साथ रूस दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी इकॉनमी है। रूस के पास तेल और गैस का काफी बड़ा भंडार है। यही कारण है कि रूस से सप्लाई बाधित होने की आशंका के चलते कच्चे तेल में बढ़ोतरी आई है।