अपना देश

मथुरा में मुख्यमंत्री पौने दो घंटे रामलीला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने के बाद जनविश्वास रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना होंगे

मथुरा19दिसम्बर: अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण और काशी के जीर्णोद्धार के बाद अब योगीराज श्रीकृष्ण की नगरी योगी की प्राथमिकता पर है। इसी के चलते लगातार मथुरा का दौरा मुख्यमंत्री की मंशा को साफ जाहिर कर रहा है। रविवार को सूबे के मुखिया मथुरा में होंगे।

पौने दो घंटे मथुरा के रामलीला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने के बाद योगी जनविश्वास रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उधर, पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था पूरा इंतजाम कर लिया। शहर के रामलीला ग्राउंड से जनविश्वास यात्रा जैंत, चौमुहां, छाता, शेरगढ़, नौहझील होते हुए अलीगढ़ जाएगी। एक जनवरी को यह पीलीभीत पहुंचेगी। प्रदेश में निकल रही छह जनविश्वास यात्राएं १० जनवरी को लखनऊ में एकत्रित होंगी।

यहां पर एक बड़ी जनसभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। मथुरा में होने वाली जनसभा में दावा किया जा रहा है कि करीब २५ हजार की भीड़ मौजूद रहेगी। डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने रामलीला ग्राउंड समेत ब्रीफिंग करके सुरक्षा व्यवस्थाओं को फाइनल टच दिया।

योगी संग मंच पर रहेंगे २८ मंत्री-पदाधिकारी, सूची सौंपी है। सूबे के मुखिया योगी आदित्याथ के आगमन से पूर्व रामलीला ग्राउंड को भाजपा और भगवा झंडों से सजा दिया गया है। होर्डिंग्स भी लगा दिए गए हैं। भाजपाई पूरे दमखम से जुटे दिखाई दिए। एक मंच तैयार किया गया है। इस मंच पर योगी समेत २८ वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों और मंत्रियों के बैठने की इंतजाम किया गया है। इसकी सूची भी भाजपा ने प्रशासन को भेज दी है। इसके अलावा हेलीपैड पर पहुुंचने वाले पदाधिकारियों की भी सूची सौंपी गई है। योगी की सुरक्षा का एक दस्ते ने आकर मोर्चा संभाल लिया है। पूरे स्थल की सुरक्षा को परख लिया गया है। महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि करीब २८ पदाधिकारी और मंत्री मंच पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व ऊर्जा मंत्री ने परखीं व्यवस्थाएं

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शनिवार की शाम को रामलीला ग्राउंड में पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री आगमन से पूर्व की तैयारियों का जायजा लेने के बाद कमियां देखने पर पुलिस और प्रशासन के अफसरों के संग ही नगर निगम के अफसरों को निर्देशित किया।

देर तक ऊर्जा मंत्री ने भाजपाइयों संग मंथन करके भीड़ जुटाने का भी इशारा किया। महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पार्षद राजेश सिंह पिंटू, उपाध्यक्ष हेमंत अग्र्रवाल, चंद्रपाल कुंतल आदि भाजपाई पूरे शिद्दत से जनसभा को सफल बनाने के लिए जुटे हुए थे। सुरक्षा के चौकस इंतजाम: मार्तंड

मुख्यमंत्री की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पीएसी और पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। खुफिया विभाग अलर्ट पर है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *