मां विध्यवासिनी धाम में दर्शन करने आई नई नवेली दुल्हन प्रेमी के साथ फरार
मिर्जापुर25फ़रवरी :मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन करने आई नई नवेली दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन रेस्टोरेंट में परिवार के साथ भोजन करते समय वॉशरूम जाने के लिए पति से 10 रुपये मांग कर बाहर निकली थी। बाहर निकल कर वह अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। काफी देर तक दुल्हन नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो दुल्हन किसी बाइक सवार के साथ बैठकर जाती हुई दिखाई दी। मामला बीते रविवार का है। जौनपुर निवासी एक परिवार के लोग मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन करने आए थे। कुछ दिन पहले हुई शादी के बाद दूल्हे के परिवार के साथ दुल्हन भी साथ आई थी। दर्शन पूजन करने के बाद सभी पार्किंग क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गए। खाना खाने के दौरान दुल्हन ने वॉशरूम जाने की बात कह कर पति से 10 रुपये लिए। फिर वह रेस्टोरेंट से बाहर निकली। वहां पहले से खड़े प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। काफी देर तक जब दुल्हन नहीं आई तो दूल्हे समेत अन्य परिजनों ने तलाश शुरू की। सभी को लगा कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो जो सच सामने आया उसे जानकर दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसकी दुल्हन किसी बाइक सवार के साथ अपनी मर्जी से जाती दिखी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।