राजनीति

मिशन 2022: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 5 राज्यों में की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति

नई दिल्ली08सितंबर:आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने 5 चुनावी राज्यों के प्रभारी किए नियुक्त। धर्मेंद्र प्रधान को यूपी का प्रभार दिया गया तो वहीँ शेखावत को पंजाब का बनाया गया प्रभारी। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। अगले साल की शुरुआत में पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में होने हैं विधानसभा चुनाव।

सबसे अहम राज्य उत्तरप्रदेश की जिम्मेदार मोदी-शाह के खास केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को सौंपी गई। धर्मेंद्र प्रधान के साथ सहप्रभारी होंगे केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सरोज पांडे, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर।

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पंजाब का प्रभारी बनाया गया। गोवा के चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं देवेन्द्र फडणवीस, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को दिया गया मणिपुर का प्रभार तथा प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के 6 क्षेत्रों के संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभार लोक सभा सांसद संजय भाटिया को दिया गया। बृज क्षेत्र का प्रभार बिहार विधायक संजीव चौरसिया को दिया गया। अवध का प्रभारी राष्ट्रीय मंत्री वाय. सत्य कुमार को बनाया गया। कानपुर क्षेत्र का प्रभार राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को सौंपा गया। गोरखपुर का प्रभारी राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन को बनाया गया तो वहीं काशी क्षेत्र का प्रभारी सुनील ओझा को बनाया गया।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *