मुख्तार अंसारी के सहयोगी रफीक अहमद व उसकी पत्नी की दो करोड़ की संपत्ति प्रशासन ने की कुर्क
मऊ17नवम्बर :गुरुवार को मुख्तार अंसारी गिरोह के सहयोगी गैंगस्टर के आरोपी रफीक अहमद की दो करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कुर्क कर लिया। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आरोपी, उसकी पत्नी और पिता के नाम पर दर्ज छह करोड़ से ज्यादा संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था। शेष संपत्ति को कुर्क करने की कवायद की जा रही है। सदर एसडीएम हेमंत चौधरी, सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम ने मुख्तार अंसारी गिरोह (आईएस 191) के सहयोगी रफीक अहमद और उसकी पत्नी के नाम दर्ज पठानटोला स्थित भूखंड को कुर्क किया। कुर्क संपत्ति की कीमत दो करोड़ रुपये है। आरोपी नगर के पठानटोला निवासी रफीक अहमद पुत्र हाजी वकील लगभग ढाई दशक से अपराध में संलिप्त होने के साथ आईएस 191 गैंग का सहयोगी है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए रफीक, उसकी पत्नी शबाना परवीन और पिता वकील अहमद पर दर्ज छह करोड़ 32 लाख रुपये की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने का आदेश बुधवार को दिया था। डीएम के इस आदेश के क्रम में प्रशासन- पुलिस द्वारा गुरवार को को कार्रवाई करते हुए रफीक और उसकी पत्नी के नाम पर दर्ज दो करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।