पूर्वांचल

यूपी कालेज छात्रसंघ के अध्‍यक्ष सुधीर सिंह, उपाध्‍यक्ष प्रतीक उपाध्‍याय निर्वाचित

वाराणसी06मई: उदय प्रताप महाविद्यालय( यूपी कॉलेज) में शुक्रवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में सुधीर सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं प्रतीक उपाध्याय उपाध्यक्ष पद तो अभिषेक सिंह पुस्तकालय मंत्री पद पर निर्वाचित हुए। छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान के लिए कुल 25 बूथ बनाए गए थे। कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 5080 थी जिसमें से 2055 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान का प्रतिशत 40.45 रहा। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान चला। मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी दंडवत नजर। मतदाताओं को भइया और दीदी से संबोधित कर अपने लिए वोट मांगा। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पुस्तकालय मंत्री पद पर सात प्रत्याशी मैदान में थे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर सीधा व पुस्तकालय मंत्री पद पर त्रिकोणीय मुकाबला रहा। चुनाव अधिकारी डा. बनारसी मिश्र के मुताबिक अध्यक्ष पद पर सुधीर सिंह ने अपने निकटतम प्रत्याशी उत्तम सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रतीक उपाध्याय ने अपने निकटतम अभय सिंह को पराजित किया। वहीं पुस्तकालय मंत्री के लिए अभिषेक सिंह ने दिवाकर पांडेय को हराया। महामंत्री पद पर शिवम सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित थे। इसके साथ ही सभी संकाय प्रतिनिधि भी निर्विरोध रहे। शिक्षा संकाय से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था। परिणामों की घोषणा के बाद प्राचार्य डा. धर्मेंद्र कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई । मुख्य द्वार पर पुलिस प्रशासन के साथ ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम तैनात रही।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *