ताज़ातरीन
लखनऊ में रिटायर्ड आईएएस पीएन द्रिवेदी के बेटे ने खुद को मारी गोली
लखनऊ 10 मई :रिटायर आईएएस पीएन द्विवेदी के बेटे पीयूष (40) ने खुद को गोली मार ली। पिता के लाइसेंसी बंदूक से बाथरूम में खुद को गोली मारी। गोली लगते ही पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन की है। मिली जानकारी के अनुसार पीयूष और उसकी पत्नी फ्रांस में नौकरी करते थे।
लेकिन कोरोना काल में नौरी चली जाने के बाद घर पर ही रह रहा था। पत्नी अभी भी फ्रांस में ही नौकरी कर रही है। पारिवारिक कलह को सुसाइड का मुख्य कारण बताया जा रहा है। इस घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होने अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। पुलिस इस विषय पर अभी कुछ भी बोलने से कतरा रही है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद कारणों की जांच की जाएगी।