पूर्वांचल

वाराणसी: चितईपुर थाने में तैनात दारोगा को संदिग्ध हाल में लगी गोली, महकमे हड़कम

वाराणसी14मार्च: चितईपुर थाने में तैनात एक दारोगा को संदिग्‍ध हाल में सोमवार की दोपहर गोली लगने के बाद आनन फानन उसे इलाज के लिए सिंह मेडिकल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद हालत चिंताजनक होने की वजह से उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया। वहीं दारोगा को गोली लगने की जानकारी होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया और आनन फानन पुलिस अधिकारियों ने सारनाथ थाने से प्रकरण की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद में उप निरीक्षक मनीष सिंह ने खुद के सर्विस रिवाल्वर से सारनाथ स्थित शक्ति पीठ आश्रम के पास आवास पर खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। साथ ही मौके पर पहुंचे सारनाथ थाना प्रभारी अर्जुन सिंह घायल उप निरीक्षक मनीष सिंह को लेकर सिंह मेडिकल पहुंचे, जहां स्थिति सामान्य नहीं होने पर चिकित्सकों ने बीएचयू रिफर कर दिया। मौके पर डीसीपी काशी आरएस गौतम, एडीसीपी वरुणा प्रबल प्रताप सिंह समय जिले के कई थानेदार भी पहुंच गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद में दारोगा मनीष सिंह ने खुद को दोपहर में विवाद होने पर गोली मार ली। गोली मारने की जानकारी होने के बाद लोगों के सहयोग से दारोगा को अस्‍पताल ले जाया गया। जख्‍म गहरा होने की वजह से दारोगा को बीएचयू रिफर कर दिया गया। चिकित्‍सकों के अनुसार दारोगा की हालत गोली लगने की वजह से चिंताजनक बनी हुई है। सारनाथ के शक्तिपीठ कालोनी में निवास कर रहे चितईपुर थाने में तैनात मनीष सिंह पारिवारिक विवाद के चलते अपने सरकारी रिवाल्वर से दोपहर 12:30 बजे खुद को गोली मार ली। वह मूलरूप से रोहतास बिहार के रहने वाले हैं।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *