एक झलक

हजारों आंखें हुईं नम: गमगीन माहौल में किया रामवीर का अंतिम संस्कार

लखनऊ04सितम्बर:उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन के बाद आज पूरा हाथरस शोक में डूबा रहा। आगरा से सैकड़ों वाहनों के साथ शनिवार की सुबह रामवीर उपाध्याय की शवयात्रा यहां लेबर कॉलोनी पार्क में पहुंची तो वहां हजारों की तादाद में लोगों ने अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन किए। कई घंटे तक लोगों का हुजूम वहां लगा रहा। कई जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दीं। वहां से उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बामौली ले जाया गया। वहां देर शाम हजारों की भीड़ की मौजूदगी में पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूर्व मंत्री रामवीर के बेटे चिरागवीर उपाध्याय ने उन्हें मुखाग्नि दी। हजारों लोगों की आंखें इस दौरान नम हो गईं। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय (65 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार की देर रात आगरा के रेनबो अस्पताल में निधन हो गया था। वह कैंसर सहित अन्य बीमारियों से लंबे समय से जूझ रहे थे। प्रदेश के कद्दावर नेता और कई बार कबीना मंत्री रामवीर के निधन की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों की भीड़ आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित उनके आवास पर पहुंच गई।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *