राजनीति

12 अक्टूबर से समाजवादी विजय यात्रा की घोषणा

लखनऊ5अक्टूबर: यूपी में आगामी छह माह के अन्दर होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सपा सुप्रीमों एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जन संवाद के लिए 12 अक्टूबर से ‘‘समाजवादी विजय यात्रा’’ निकालने की घोषणा की है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने मंगलवार को कहा प्रदेश में अमानवीय सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सपा सुप्रीमों 12 अक्टूबर से समाजवादी विजय यात्रा निकालने जा रहे हैं। उन्होंने कहा इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को भाजपा सरकार की भ्रष्ट, निरंकुश और दमनकारी नीतियों से अवगत कराना और वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना करना है। श्रीचैधरी ने कहा कि अखिलेश की यात्राएं राज्य में बदलाव के लिए हैं। उन्होंने कहा कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में यादव की पहली क्रांति यात्रा 31 जुलाई, 2002 को शुरू हुई और उसके बाद उन्होंने क्रांति रथ यात्रा समेत कई यात्रा निकालीं। सपा सुप्रीमों की यात्रा राज्य के किन मार्गों से होकर गुजरेगी, पार्टी ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *