पूर्वांचल

7 लाख घरों में बांटा जाएगा बाबा का महाप्रसाद प्रसाद, वितरण करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

वाराणसी11दिसंबर:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 दिसंबर को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर पूरी काशी को उस दिन देव दीपावली की तर्ज पर सजाया जाएगा. इसके साथ ही 7 लाख परिवारों तक 14 लाख लड्डू प्रसाद के रूप में बांटे जाएंगे. इसकी तैयारी जोरों पर की जा रही है. बाबा के इस महाप्रसाद को घर-घर तक पहुंचाने के लिए एक तरफ जहां सरकारी कर्मचारियों को लगाया जा रहा है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को प्रसाद के पैकेट घर-घर पहुंचाने के लिए लगाया जा रहा है इस बाबत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने शुक्रवार को छावनी क्षेत्र बैठक की। उन्होंने तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को सजग किया। वहीं, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने गुलाब बाग स्थित कार्यालय में बैठक की। तैयारियों को लेकर जरूरी निर्देश दिया।

संगठन ने काशीवासियों से की अपील, घर-प्रतिष्ठान को सजाएंभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोलियों ने शुक्रवार को शहर के हर बाजार, गली-नुक्कड़, चौराहों पर स्थित दुकानदारों से अपील किया कि बाबा धाम के लोकार्पण के दिन अपने घर और प्रतिष्ठानों को सजाएं। वहीं शाम को घर और प्रतिष्ठान में पांच दीपक मनाएं। सज गए घाट और चौराहेश्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण से पहले शुक्रवार को काशी के सभी घाटों पर झालर लगाया जाना शुरु कर दिया गया है। वहीं शहर के प्रमुख चौराहों के अलावा कैंट रेलवे स्टेशन को तिरंगा झालर से तो काशी विद्यापीठ स्थित भारत माता मंदिर, सारनाथ स्थित मूलगंध कुटि विहार, बीएचयू सिंह द्वार को पीले रंग के झालर से सजाया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन वाले रूट के डिवाइडर का रंग-रोगन किया जा रहा है। बाबा दरबार को जाने वाली गलियों के टूटे पत्थर को भी बदला जा रहा है।

स्कूल-कालेज बंद रख उत्सव का आनंद लें काशीवासी : डीएम

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण उत्सव का आनंद लेने के लिए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जनपद के सभी स्कूल-कालेज के प्रबंधन सेे 13 दिसंबर को बंद रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रविवार की रात से ही पूरी काशी भव्य व अलौकिक रूप से सज-धज जाएगी। सोमवार के प्रभात की पहली किरण से ही काशी के कण-कण में महाउत्सव की अनुगूंज सुनाई देगी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को लेकर काशीवासी काफी उत्साहित है। ऐसे में काशी के घर-घर में दीप जलाई जाएंगी। वहीं गंगा घाट पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग भी इस उत्सव को लेकर काफी उत्साहित है। गंगा घाटों पर तमाम विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी भी दीप जलाकर उत्सव का आनंद उठाएंगे।

लोकार्पण का आकाशवाणी से भी होगा सजीव प्रसारण

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का आकाशवाणी से भी सजीव प्रसारण होगा। लोकार्पण के पूरे कार्यक्रम का आंखों देखा हाल का प्रसारण आकाशवाणी के लोकप्रिय उद्घोषक पांडुरंग पुराणिक व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. निरंजन सहाय करेंगे जो आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों से प्रसारित किया जाएगा।

शिव दीपावली की तैयारी में जुटा महिला मोर्चा

रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई। सर्वप्रथम बिपिन रावत व अन्य 11 शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रभारी काशी क्षेत्र महिला मोर्चा नंदा डगला थीं। उन्होंने सभी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि घर-घर जाएं। शिव दीपावली में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक हो, यह सुनिश्चित करें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनीता सिंह ने की। इसमें ममता राय, किरण मिश्रा, डा. आशा त्रिवेदी, रेणु द्विवेदी, सीमा ओझा आदि मौजूद थीं। संचालन जिला महामंत्री रेखा चौहान ने किया।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *