UPPCL के चेयरमैन एम 0देवराज का निर्देश 1अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी उपकेन्द्रों पर राजस्व संग्रह अभियान चलाया जायेगा
लखनऊ 28सितंबर :अध्यक्ष द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि राजस्व संग्रह का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसके सापेक्ष अब तक की प्रगति संतोषजनक नहीं है। विद्युत उत्पादकों को समय से भुगतान न करने पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में अत्यंत कठिनाई होगी। अतः 01 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक उपकेन्द्र पर ‘‘राजस्व संग्रह अभियान’’ चलाया जाए। जिसके लिए उपकेन्द्रवार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युत उपकेन्द्रों हेतु रू0 01 करोड़ प्रति उपकेन्द्र, शहरी क्षेत्रों के उपकेन्द्रों हेतु रू0 02 करोड़ प्रति उपकेन्द्र राजस्व संग्रह का लक्ष्य है।
इस अभियान के दौरान Never Paid उपभोक्ताओं से वसूली करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह भी आवश्यक है कि उक्त अभियान के बारे में पूर्व से ही उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर आवश्यक सूचना समय से दी जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जिन विद्युत उपकेन्द्रों पर कार्मिकों द्वारा इस अभियान में रूचि लेकर कार्य नहीं किया जाता है उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाए।