चाय पर चर्चा

अमिताभ बच्चन ने मुंबई में कार्यालय खरीदा

10सितंबर 2023
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में 2,099 वर्ग फुट की चार कार्यालय संपत्तियाँ लगभग 28.7 करोड़ रुपये में खरीदी हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने वीरा देसाई रोड के पास सिग्नेचर बिल्डिंग में वीर सावरकर प्रोजेक्ट्स से संपत्तियां खरीदीं। प्रत्येक संपत्ति में तीन पार्किंग स्लॉट हैं। संपत्तियों का पंजीकरण एक सितंबर को किया गया था। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह ने भी फुट की संपत्ति खरीदी। उसी इमारत में एक कार्यालय संपत्ति खरीदी थी।

अमिताभ बच्चन मुंबई उपनगरों में संपत्तियों में निवेश कर रहे हैं। पिछले साल उन्होंने मुंबई के फोर बंगलोज़ इलाके में 12,000 वर्ग फुट का फ्लैट खरीदा था।

बच्चन ने इससे पहले 2021 में 31 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी थी। उन्होंने यह घर 2020 में खरीदा था लेकिन उनके जलसा घर के ठीक पीछे उनकी एक संपत्ति है और कहा जाता है कि इसकी कीमत 50 करोड़ रुपये से अधिक है।

बच्चन के पास मुंबई में पांच बंगले हैं, सभी जुहू विले पार्ले विकास योजना (जेवीपीडी) में हैं। वह जुहू में जलसा बंगले में रहते हैं और अन्य बंगले प्रतीक्षा, जनक, अम्मू और वत्स मुंबई के उसी इलाके में हैं।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *