अपना देश

भारतीय नौसेना ने दुनिया भर में स्वतंत्रता दिवस फहराया तिरंगा, रच दिया इतिहास

नई दिल्‍ली17अगस्त :भारतीय नौसेना ने 15 अगस्‍त को आजादी का पर्व अनूठे अंदाज में मनाया। नौसेना ने 6 महाद्वीपों, 3 महासागरों और 6 अलग-अलग टाइम जोन के क्षेत्रों में तिरंगा फहराया और इससे संबंधित वीडियो भी ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। नौसेना के वॉरशिप ने इस पर्व को ऐतिहासिक बना दिया। भारतीय नौसेना ने लिखा कि ‘आजादी के 75 सालों का उत्‍सव मनाते हुए, भारतीय नौसेना के वॉरशिपों ने तिरंगा की भावना को सलाम किया। वॉरशिपों ने 6 महाद्वीपों, 3 महासागरों और 6 अलग- अलग टाइम जोन में तिरंगा फहराया।

भारतीय नौसेना ने अंटार्कटिका को छोड़कर सभी महाद्वीपों में भारतीय राष्‍ट्र ध्‍वज तिरंगा फहराया और मैत्रीपूर्ण समुद्री देशों के साथ सहयोग का प्रदर्शन किया। नौसेना ने बताया कि अमेरिका के सैन डिएगो में INS SATPURA और केन्‍या के मोम्‍बासा बंदरगाह पर पहुंचे INS TABAR पर आजादी का अमृत महोत्‍सव मनाया गया इस शिप का नेतृत्‍व कैप्‍टन एसके सिंह कर रहे थे। अफ्रीका में इसी तरह INS TARKASH रियो, ब्राजील पहुंचा था और इसका नेतृत्‍व कैप्‍टन सैमुअल अब्राहम कर रहे थे। यहां आजादी का अमृत महोत्‍सव धूमधाम से मनाया गया और भारतीय नौसेना बैंड ने लोकप्रिय ब्राजीलियाई गीत बजाए। लोगों के लिए वॉरशिप खुला रहा।

सिंगापुर पहुंचे INS SARAYU और मस्‍कट, ओमान पहुंचे INS Chennai पर भी आजादी का जश्‍न मनाया गया और तिरंगा शान से फहराया गया। इसका नेतृत्‍व कैप्‍टन एसएस रंधावा कर रहे हैं। लंदन में INS TARANGINI पर भारतीय नौसेना ने स्‍वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया और तिरंगा फहराया। ये वॉरशिप डेनमार्क से लंदन पहुंचा था। ऑस्‍ट्रेलिया के पर्थ में INS SUMEDHA पर पूर्व सैनिको, ऑस्‍ट्रेलिया के सैन्‍य अधिकारियों के साथ स्‍वतंत्रता दिवस तिरंगा फहरा कर मनाया गया।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *