ताज़ातरीन

भारतीय मजदूर संघ के नेताओ ने ऊर्जा मंत्री की मुलाकात, विधुत कार्मिकों की समस्या पर सौपा 35सूत्रीय ज्ञापन

लखनऊ05सितम्बर:ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार  ए के शर्मा जी के साथ उनके लखनऊ स्थित आवास मैं उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ की द्विपक्षीय वार्ता द्वारा उत्तर प्रदेश में कार्यरत विद्युत कर्मियों की समस्याओं के समाधान हेतु विशेष चर्चा की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए संघ के महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि माननीय ऊर्जा मंत्री द्वारा संघ द्वारा प्रेषित ३५ सूत्रीय मांग पत्र पर शीघ्र ही कारपोरेशन प्रशासन स्तर पर वार्ता निर्धारित करने हेतु अनुमोदन देते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का पूर्ण आश्वासन दिया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, हमारे संगठन द्वारा जहां एक और कर्मचारियों की समस्याओं के निदान की माननीय मंत्री जी से अपेक्षा की गई वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर में आमूलचूल परिवर्तन कर कारपोरेशन के बढ़ते हुए राजस्व घाटे को दूर करने व उपभोक्ताओं को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति वितरण पारेषण में सुधार हेतु कुछ बिंदुओं पर भी माननीय ऊर्जा मंत्री का ध्यान आकर्षित किया गया। उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया कि भारतीय मजदूर संघ से संबंधित उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ राष्ट्र हित उद्योग हित , श्रमिक हित में काम करने वाला सगठन है। इस कारण आप द्वारा प्रेषित सुझाव पर विद्युत प्रशासन अति शीघ्र वार्ता कर सुधार में आप द्वारा प्रेषित पत्र के आधार पर सकारात्मक कार्रवाई करेगा। आज वार्ता में प्रमुख रूप से सर्वश्री राजेंद्र सिंह प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री डी सी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर महासंघ धर्मेंद्र कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष पांडे प्रदेश मंत्री मोहम्मद इलियास प्रदेश संगठन मंत्री धुरंधर शर्मा प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह वीरेंद्र सिंह आर बी यादव दिनेश कुमार संतोष वर्मा रवि गुप्ता राजेश कुमार सारस्वत हां नितिन कुमार आदि उपस्थित थे ।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *