उत्तर प्रदेश में एक दिन में 25 करोड़ पौधारोपण का उत्तर प्रदेश में फिर बना रिकार्ड
लखनऊ5जुलाई:उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लगातार तीसरे वर्ष एक दिन में 25 करोड़ पौधारोपण का रिकार्ड बना दिया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में पौधा रोपकर 35 करोड़ पौधारोपण जन आंदोलन 2022 अभियान का शुभारंभ किया। बुधवार व गुरुवार यानी छह व सात जुलाई को भी ढाई-ढाई करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिए योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। योगी सरकार 1.0 में पांच वर्षों में 100 करोड़ पौधे लगाने के बाद योगी सरकार 2.0 ने अगले पांच वर्षों के लिए 175 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत इस मानसून सीजन में 35 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत मंगलवार को योगी सरकार 2.0 के 100 दिन पूरा होने के अवसर पर की गई,राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र में त्रिशक्ति के रूप में तीन पौधों का रोपण कर 35 करोड़ पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने मां पार्वती र्व के रूप में कदंब, मां दुर्गा दु के स्वरूप में नीम व मां सरस्वती के रूप में आम का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिशंकरी का पौधा लगाया। मंगलवार सुबह से शुरू हुए अभियान के तहत एक दिन में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य शाम 5:58 बजे पूरा हो गया। 25.15 करोड़ से अधिक पौधे लगने के बाद मंगलवार को पौधारोपण अभियान को विराम दे दिया गया। वर्ष 2021 र्ष व 2020 में भी एक दिन में 25 करोड़ पौधे योगी सरकार लगवा चुकी है।