बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंच रहे हैं किसान, महापंचायत में होंगे शामिल, दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई गई
26नवंबर2021
नई दिल्ली26 नवंबर 2020 से शुरू हुआ किसान आंदोलन को आज (शुक्रवार) एक साल पूरा हो जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी दिल्ली की सीमाओं कर इक्कठा होंगे। जिसको लेकर दिल्ली के विभिन्न सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
बता दे कि किसान पिछले एक साल से दिल्ली की तीन सीमाओं सिंधू, टिकरी और गाजीपुर में डेरा डाले हुए हैं। एक प्रमुख किसान संघ ने एक साल पूरा होने के मौके पर एक महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है।
पीएम मोदी द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद भी किसान अभी भी अपने घर नहीं लौटे हैं। दिल्ली की सीमाओं पर किसानों की संख्या और बढ़ती जा रही है। पंजाब और हरियाणा से किसान भारी तदाद में रेल वर सड़क मार्ग के जरिए दिल्ली के पास सिंधु और टिकरी सीमा की ओर बढ़ना शुरू कर दिए हैं।
वही किसान समूह ने आगामी कार्यक्रम की एक श्रृंखला पर भी निर्णय लिया है जिसके मुताबिक 29 नवंबर को संसद तक मार्च भी शामिल है। बता दे कि किसान ये आंदोलन तब तक जारी रखेंगे जब तक केंद्र सरकार उनकी मांगों को पूरा न कर दें।