विद्युत विभाग:प्रधानमंत्री के आगमन पर मुख्य अभियन्ता का भ्रमण:कई उपकेंद्र का किया निरीक्षण:दिये आवश्यक निर्देश
वाराणास 9 मार्च:अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर वाराणासी के अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार सिंघल मुख्य अभियन्ता (वितरण) प्रथम(अतिरिक्त चार्ज) द्वारा विद्युत वितरण मंडल – प्रथम के उपकेंद्र नगर निगम, काशी विद्यापीठ, चौकाघाट, बेनियाबाग का निरीक्षण कर तकनीकी एवम राजस्व संबंधी विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई।
उपकेंद्र नगर निगम पर अधिशासी अभियंता निर्माण से उपकेंद्र पर लग रहे नए पावर ट्रांसफार्मर को अप्रैल से पूर्व चालू करने तथा ओवरलोड पोशको के विभक्तिकरण के कार्य भी पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया। उपखंड अधिकारी से इंसेंटिव स्कीम, राजस्व रणनीति, फीडर वार आपूर्ति, थ्रू रेट आदि की जानकारी ली तथा माह मार्च के राजस्व वसूली लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
उपकेंद्र विद्या पीठ की बेहतर विद्युत आपूर्ति हेतु समस्त कार्य अप्रैल तक पूर्ण साथ ही राजस्व वसूली करने हेतु निर्देशित किया गया
इसी प्रकार उपकेंद चौकाघाट एवम बेनिया बाग की विद्युत आपूर्ति गतिमान विभिन्न योजना की जानकारी ली साथ ही राजस्व लक्ष्य शत प्रतिशत प्राप्त करने हेतू निर्देश दिया।
निरिक्षण में अधीक्षण अभियंता अनूप सक्सेना, अधिशासी अभियंता निर्माण अशोक कुमार, अधिशाषी अभियंता परीक्षण संतोष प्रसाद, उपखंड अधिकारी संजय कुशवाहा, अनिल सिंह, रुचि यादव, अवर अभियंता यमुना यादव, राज कुमार सिंह एवम समस्त लाइन स्टाफ मौजूद रहे।