मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश,पुलिस के हूटर का इतना हो खौफ कि कांप जाएं अपराधी
11सितम्बर 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस के हूटर का ही इतना खौफ होना चाहिए कि जिसे सुन अपराधी कांप जाएं। रात में पुलिस की बेहतर से बेहतर पेट्रोलिंग होनी चाहिए। यूपी में अपराध व अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत के कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि अपराधी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। हमने पहले दिन से ही यूपी में अपराधियों के समूल नाश का संकल्प लिया था और उसे पूरा भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से बेहतर संवाद होना चाहिए। शासन की योजनाओं से हर किसी को जोड़ा जाए। ध्यान रहे कि लाभार्थियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिलेसीएम योगी आदित्यनाथ ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विकास कार्यों को देखा। साथ ही यहां चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सजल बागपत अभियान व बागपत खेल विकास अभियान की भी सराहना की। कहा कि निजी स्कूलों को भी खेल के प्रति आकृष्ट किया जाए। जनपद स्तर पर भी खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा मिले। इसका भी ध्यान रखना होगा।