पुलिस आयुक्त आवास पर पुलिसकर्मियों खेली होली, शहर के थानों पर कपड़ा फाड़ होली दिखा नजारा

वाराणसी9मार्च :काशीवासियों की होली सकुशल संपन्न करवाने के बाद अगले दिन पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। पुलिस कमिश्नरेट के सभी थानों पर जहां होली का रंग बरसा वहीँ पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के आवास पर भी होली का त्यौहार बड़े धूम-धाम से मनाया गया। आईपीएस ऑफिसर अपने अधीनस्थों संग होली के रंग में सराबोर दिखे।
वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के जवान गुरुवार को होली के जश्न में डूबे दिखे। कमिश्नरेट के सभी थानों पर जहां होली का जश्न सुबह से ही शुरू हो गया था। वहीँ पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के आवास पर पुलिसकर्मियों ने दोपहर 11 बजे के बाद रंग खेलना शुरू किया। इस दौरान सभी अधिकारी और उनके अधीनस्थ रंग में सराबोर दिखे। इसके एक दिन पहले होली का त्यौहार वाराणसी में सकुशल संपन्न कराया गया।
खेली गई कपड़ा फाड़ होली
शहर के थानों में पोस्टेड जवानों ने सुबह से ही बैरकों में डीजे की धुन पर होली की मस्ती शुरू कर दी थी। ग्रामीण अंचल के थाना परिसर में पुलिस के जवानों ने कपड़ा फाड़ होली खेली। वहीँ पुलिस कमिश्नर के आवास पहुंचे एडीसीपी संतोष कुमार सिंह, डीसीपी काशी, डीएसपी वरुणा, डीसीपी गोमती ने उन्हें की बधाई दी। वहीं डीजे की धुन पर पुलिसकर्मियों ने कपड़ा फाड़ होली खेली।