उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप मंत्री आशीष पटेल ने मां विन्ध्यवासिनी देवी का किया गया दर्शन पूजन,जनपद आगमन पर हुवा भव्य स्वागत
मीरजापुर, 12 अप्रैल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप आशीष पटेल जी के उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट बनने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर जगह-जगह जन मानस के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रातः 08ः30 बजे सर्किट हाउस वाराणसी से प्रस्थान करने के बाद जनपद मीरजापुर के बार्डर बरईपुर में पहुॅचने पर चुनार विधानसभा के क्षेत्रवासियो के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तदुपरान्त नरायनपुर तिराहा परसबन्धा, शिवशंकरी धाम, कैलहट बाजार, जमुई, चुनार स्टेशन, पड़री बाजार, मोहनपुर भौरख, बथुआ बाजार पर लोगो के द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इसी दौरान मंत्री आशीष पटेल द्वारा अटल बिहारी बाजपेयी चौक पहुॅचकर भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया साथ ही विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर पहुॅचकर विधिवत दर्शन पूजन किया।
अष्टभुजा निरीक्षण गृह में अल्प विराम के उपरान्त के बाद विधानसभा छानबे सहित जनपद के विभिन्न स्थलो पर भ्रमण के दौरान जन मानस के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक छानबे ,राहुल प्रकाश, जिला अध्यक्ष अपना दल राम लौटन बिन्द, मेघनाथ पटेल, रमाकान्त पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल, सांसद प्रतिनिधि अमूल्य सिंह पटेल, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।