भारत में कोरोना का कोहराम, एक दिन में 17 हजार से ज्यादा मामले
24जून 2022
भारत में कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है। देश में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं और इसके साथ ही संक्रमण दर भी बढ़ती जा रही है। आज सामने आई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे के अंदर 17,336 मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 13313 मरीज सामने आए थे। इसका मतलब है देश में एक दिन के अंदर चार हजार से ज्यादा मामले बढ़े हैं। इसके अलावा कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सक्रिय मरीजों में भी तेजी से इजाफा दर्ज किया जा रहा है। देश में अब 88,284 सक्रिय मरीज हैं,जबकि, कल तक 83,990 सक्रिय मरीज थे। एक दिन में चार हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज भी बढ़े है,राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में उछाल आया है। बीते पांच महीने में संक्रमण के सबसे अधिक 1934 मामले मिले हैं। इससे पहले तीन फरवरी को एक दिन में 2668 मरीज मिले थे। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 8.10 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, 1233 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।