पूर्वांचल

विद्युत विभाग: मुख्य अभियंता ने मारा छापा:मचा हड़कंप: अधिशासी अभियंता समेत 5 कर्मी मिले अनुपस्थित:मांगा स्पष्टीकरण

वाराणसी 30 मई: पूर्वान्चल विद्युत वितरण निगम के वाराणसी क्षेत्र के मुख्य अभियंता अनूप कुमार वर्मा ने मंगलवार को भेलूपुर-प्रथम और चेतमणि-चतुर्थ डिवीजन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अधिशासी अभियंता समेत पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंताओं से लेट आने का स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, पांच कर्मचारियों को अनुपस्थित कर दिया। इनमें तीन लेखाकर शामिल हैं।

10 बजे पहुचे निरीक्षण करने वितरण खंडों में

अधिकारियों और कर्मचारियों का समय से कार्यालय नहीं पहुंचने की मुख्य अभियंता को लगातार शिकायत मिल रही थी। इस पर वह सुबह जांच करने निकल पड़े। सुबह 10 बजे से पहले वह डिवीजन-चतुर्थ में पहुंच गए। कार्यालय में देखा तो पता चला आधे से अधिक स्टॉफ आये नहीं हैं। अधिशासी अभियंता अशोक कुमार का भी चेंबर खाली था। उन्होंने तत्काल रजिस्ट्रर तलब किया और भेलूपुर डिवीजन पहुंच गए। यहां भी कर्मचारियों की उपस्थिति न के बराबर रही। इस डिवीजन के अधिशासी अभियंता भी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। यह देख वह भड़क गए।

3 लेखाकार औऱ 2 कर्मचारियो को किया अनुपस्थित,दी चेतावनी

एक साथ पांच कर्मचारियों को उनके नाम के आगे लाल निशान लगा दिया। अधिशासी अभियंताओं को फटकार लगाते हुए कार्यालय लेट आने का स्पष्टीकरण मांगा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व की समीक्षा की। कनेक्शन नहीं काटने पर नरिया उपकेंद्र के एसडीओ सुनील सिंह को डिवीजन बुलाकर क्लास लगाई। चेतावनी दी कि कार्य लापरवाही बरते पर सस्पेंड की संस्तुति की जाएगी। मुख्य अभियंता ने बताया कि दफ्तर लेट आने से उपभोक्ता परेशान होता है। हर हाल में सुबह दस बजे कार्यालय पहुंचना है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *