पूर्वांचल

452 करोड़ से चमकाएंगे गोरखपुर शहर, 2022-23 के बजट को नगर निगम कार्यकारिणी ने दी मंजूरी

गोरखपुर18अप्रैल:नगर निगम कार्यकारिणी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट को दी मंजूरी, सबसे ज्यादा करीब दो सौ करोड़ रुपये निर्माण कार्य पर होंगे खर्च नगर निगम कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते मेयर सीताराम जायसवाल।

गोरखपुर नगर निगम कार्यकारिणी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट को मंजूरी दे दी है। इसके अनुसार, शहर के विकास पर करीब 452 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सबसे ज्यादा करीब 200 करोड़ निर्माण कार्य पर खर्च होंगे।

शनिवार को मेयर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में पुनरीक्षित बजट प्रस्तुत किया गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2022-2023 में प्राप्तियों का अनुमान 37825.30 लाख रुपये तथा व्यय का अनुमान 45254.85 लाख रुपये को स्वीकृत किया गया।

ऋषिमोहन बने नामकरण समिति के अध्यक्ष

कार्यकारिणी की बैठक में नगर निगम के उपसभापति ऋषिमोहन वर्मा के नेतृत्व में चार सदस्यीय नामकरण समिति का गठन किया गया। इसमें सदस्य के रूप में बब्लू प्रसाद गुप्ता ‘छठी लाल’, संतराज शर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह ‘गोली सिंह’ और संजय यादव को शामिल किया।

इन मदों में होगा खर्च (लाख में)

अधिष्ठान व्यय : 13246.70

जलापूर्ति सीवरेज : 3177.00

स्वास्थ्य एवं सफाई : 3095.00

पथ प्रकाश : 598.00

सार्वजनिक निर्माण : 20095.00

अन्य मदों पर : 3043.15

कुल : 43254.85

यहां से होगी आय (लाख में)

प्रारंभिक अवशेष : 12920.25

कर से प्राप्ति : 3153.50

करेत्तर प्राप्तियां : 2399.80

शासकीय अनुदान से प्राप्ति : 30306.00

अन्य प्राप्तियां : 1966.00

कुल आय : 37825.30

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *