अयोध्या में सीएम योगी ने संतो से की मुलाकात
कारसेवक पुरम में अयोध्या के संतों व राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ की बातचीत
अयोध्या4नवम्बर: दीपावली के मौके पर अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में संतो के साथ मुलाकात की। इस दौरान संतों ने दीपावली की बधाई दी तो वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संतों को भी उपहार भेंट किया और संतों के साथ बंद कमरे में बातचीत किया। दरसल अयोध्या के संत प्रदेश सरकार की योजनाओं के लेकर नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद अयोध्या के जिलाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों के मान मनोबल के बाद दीपावली के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।अयोध्या के कारसेवक पुरम में संतो मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है संतों के सानिध्य में मंदिर आंदोलन के बाद अब मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ। वहीं अयोध्या का विकास भी संतो के सहयोग से होगा है। इस दौरान अयोध्या के संतो ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को दीपोत्सव और दीपावली की शुभकामना दी साथ ही कहा कि योगी आदित्यनाथ के द्वारा ही अयोध्या का विकास संभव है सभी संत उनके सहयोग में है।