काशी में ज्ञानवापी सर्वे निर्विघ्नता से संपन्न करने की कामना से सुबह से लगातार चल रहा यज्ञ अनुष्ठान
वाराणसी4 अगस्त,ज्ञानवापी मंदिर का एएसआई सर्वे को शीघ्रता से संपन्न होने की कामना से राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन के अध्यक्ष हिन्दू नेता रोशन पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह से यज्ञ पूजा पाठ किया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय हिन्दू दल के अध्यक्ष रोशन पाण्डेय ने कहा कि ज्ञानवापी का सच तो दुनिया को पता है सिर्फ वैज्ञानिक घोषणा का इंतजार है। निर्विघ्नता पूर्वक यह सर्वे पूरा हो जाए इसी कामना से सुबह से ही यज्ञ किया जा रहा है। आचार्य रंधीर ने कहा कि वैज्ञानिक जांच के बाद मुस्लिम पक्ष के पास कोई आधार नहीं रहेगा। सर्वे पर खुशी जताते हुए रोशन पाण्डेय ने कहा कि वर्षों का इंतजार अब खत्म होने का समय आ गया, नंदी कि प्रतिक्षा पूरी होते दिख रही है। बाबा ने चाहा तो अगले वर्ष हम ज्ञानवापी में अभिषेक करेंगे। इस मौके पर रोशन पाण्डेय के साथ कृष्णा पाण्डेय,धीरज पाण्डेय, विनोद, प्रमोद,रोशन, बबलू अग्रहरि, सत्यम उपस्थित रहे।