पूर्वांचल

खनाव पहुंची विरासत बचाओ पदयात्रा,शांति सद्भाव के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

रोहनिया10अक्टूबर :सोमवार को आठवें दिन की विरासत बचाओ पदयात्रा यात्रा असवारी की महिलाओं के नेतृत्व में यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा गांव की गलियों से होते हुए आगे बढ़ते हुए टोडरपुर पहुंची।जहां पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पदयात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात पदयात्रियों ने सभा में आपसी प्रेम और भाईचारे के लिए संदेश दिया।
पदयात्रा काशीपुर से होते मातलदेई बाजार से पहुंची जहां पर सभा, पर्चा वितरण व सामाजिक गीतो से शांति बनाने के लिए संदेश दिया गया साथ ही विरासत बचाओ पदयात्रा के उद्देश्य को बताते हुए पदयात्रा आगे बढ़ी और दोपहर में देउरा पहुंची। जहां पर संगठन के नेतृत्व में पदयात्रियों का स्वागत किया गया । पदयात्रियों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई। भोजनोपरान्त रैली आगे बढ़ी और देलहना, बांदेपुर होते हुए खनाव पहुंची। जहां पर संगठन द्वारा सभी पदयात्रियों का स्वागत किया गया।पर्चा वितरण समसामयिक गीतो के माध्यम से संदेश दिया, साथ विरासत बचाओ अभियान के बारे में नंदलाल मास्टर द्वारा बताया गया, खनाब हरिजन बस्ती से कैंडल मार्च अंबेडकर पार्क में जाकर अंबेडकर जी को नमन किया गया और आज की यात्रा यही समाप्त हुई।
रैली का नेतृत्व सर्व सेवा संघ के अरविंद सिंह कुशवाहा व लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर, अरविंद अंजुम शुभम मोदनवाल, अनोखे लाल, सतीश मराठा, चंद्रा, रामबचन, रंजू सिंह, पूनम, अनिता, सोनी, आशा, श्यामसुंदर आदि के साथ सैकड़ों ग्रामवासियों ने भाग लिया।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *