पूर्वांचल

गंगा पहुंची लाल निशान के पास,घाटों को डुबोते हुए शहर में घुसा पानी

वाराणसी26अगस्त:बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी में गंगा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है।गंगा का जलस्तर अब तेजी से लाल निशान की तरफ बढ़ रहा है।केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गंगा का जलस्तर सुबह आठ बजे 70.86 मीटर पर पहुंच गया।गंगा अब खतरे के निशान 71.26 मीटर से 40 सेंटीमीटर नीचे है।

गंगा का जलस्तर गुरुवार दोपहर एक बजे ही चेतावनी बिंदु (70.26 मीटर) को पार कर लिया था।रात आठ बजे गंगा का जलस्तर लाल निशान से महज 76 सेंटीमीटर दूर था।तेज रफ्तार से बढ़ता हुआ पानी घाटों को पूरी तरह डुबोकर अब शहरी आबादी की ओर घुसने लगा है।अस्सी से नगवां जाने वाले मार्ग पर गंगा का पानी चढ़ने से संपर्क खत्म हो गया है। गंगा से सटे निचले इलाके पानी के घेरे में आ चुके हैं।नालों से पानी आगे बढ़ते हुए नए क्षेत्रों पर अपना कब्जा जमाने के व्याकुल है।गंगा के रौद्र रूप से लोग डरने लगे हैं।वरुणा में तेज पलट प्रवाह से वहां की बड़ी आबादी परेशानियों में घिर चुकी है।

गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी का असर घाट से सटी सड़कों पर भी नजर आ रहा है। गंगा का पानी सड़क और गलियों के रास्ते शहरी आबादी में घुस रहा है।दशाश्वमेध घाट पर गंगा का पानी सीढ़ियों को डुबोते हुए गुरुवार शाम लगभग छह बजे सड़क तक पहुंच गया। अस्सी घाट पर पानी पहले ही सड़क पर भर चुका था। बाढ़ का नजारा देखने के लिए तमाशबीनों की भीड़ को पुलिस लगातार खदेड़ती रही।केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा के जलस्तर में फिलहाल कमी संभव ही नहीं है,क्योंकि गंगा और उसकी सहायक नदियों में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे कभी तेज तो कभी मध्यम रफ्तार से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है जो अपने वास्तविक स्तर से बहुत ज्यादा है।जलस्तर में बढ़ोतरी के लिए आज शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।चूंकि बांधों से बड़ी मात्रा में जलराशि छोड़ा जा रहा है जो गंगा के प्रवाह पथ में प्रयागराज होते हुए काशी पहुंचेगा और इससे जलस्तर बढ़कर शहर की घनी आबादी में घुस जाएगा।

आंकड़ों में जलस्तर

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को सुबह से दोपहर तक गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई। सुबह आठ बजे दर्ज 70.02 मीटर गंगा के जलस्तर ने प्रतिघंटे 5.5 सेंटीमीटर की रफ्तार पकड़ते हुए मध्याह्न 12 बजे 70.24 मीटर का आंकड़ा दर्शाया। इसके बाद रफ्तार आधी हो गई और अपराह्न तीन बजे जलस्तर 70.32 मीटर पर पहुंचा। एक बार फिर जलस्तर ने बढ़ोतरी की रफ्तार बदली और हर घंटे चार सेंटीमीटर की गति पकड़ते हुए जलस्तर शाम छह बजे 70.44 मीटर पर जा पहुंचा। इसके अगले ही घंटे रफ्तार कुछ कमजोर होते हुए तीन सेंटीमीटर की गति के साथ जलस्तर शाम सात बजे 70.47 मीटर और रात आठ बजे 70.50 मीटर दर्ज हुआ।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *