एक झलक

घर मे लगाए तुलसी का पौधा, दूर हो जाएंगी पैसे की तंगी

14नवंबर2021

घर में पेड़ पौधे लगाना शुभ माना जाता है और इसमें सबसे ज्यादा शुभ तुलसी का पौधा माना जाता हैं। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसीलिए ज्यादातर घरों में तुलसी का पौधा लगाया जाता है।

इसकी पत्तियों का प्रयोग पूजा पाठ में किया जाता है। साथ ही तुलसी के पत्तों की चाय भी अच्छी मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है। जहां तुलसी का पौधा रहता है, वहां मां लक्ष्‍मी वास होता है।

ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा घर के मुख्‍य द्वार पर लगाना चाहिए। लेकिन इसे घर की कुछ खास जगहों पर भी रखा जा सकता है। वास्‍तु शास्‍त्र में तुलसी का पौधा रखने की कुछ ऐसी खास जगहें बताई गईं हैं, जहां पर तुलसी रखने से कई तरह की समस्‍याएं खत्‍म हो जाती हैं। इनमें घर के झगड़े खत्‍म करने के का भी उपाय शामिल है। ऐसा माना जाता है कि यदि घर में बेवजह झगड़े होते हों तो तुलसी का एक पौधा किचन के पास रख देना चाहिए। ऐसा करने से घर के झगड़े समाप्त हो जाते हैं। वास्तु दोष खत्‍म करने के लिए भी तुलसी का पौधा बहुत अच्छा माना जाता है। इसके लिए तुलसी के पौधे को दक्षिण-पूर्व से लेकर उत्तर-पश्चिम तक में कहीं भी रखा जा सकता है। इससे वास्‍तु दोषों का असर कम हो जाता है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *