एक झलक

धनतेरस के दिन सोना, चांदी बर्तन खरीदने के साथ झाड़ू खरीदने का विशेष महत्व

धर्म, 19अक्टूबर: दीपावली को हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। 5 दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत धनतेरस के दिन से हो जाती है और गोवर्धन पूजा के साथ इसका समापन हो जाता है। दीपावली के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन माँ लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन की कभी भी कमी नहीं होती। धनतेरस के दिन सोना, चांदी बर्तन खरीदने के साथ ही साथ झाड़ू खरीदने का विशेष महत्व है। झाड़ू को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाड़ू को घर से दरिद्रता हटाने वाला माना जाता है। इससे घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है।

धनतेरस के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां

01- धनतेरस के दिन बाजार से नया झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन पुराने झाड़ू को तुरंत बाहर नहीं फेंकना चाहिए।

02- इस दिन झाड़ू को फर्श पर लिटा कर रखें, झाड़ू को कभी -भी खड़ा कर नहीं रखना चाहिए। खड़ा झाड़ू बवेद अशुभ माना जाता है।

03- सूर्यास्त होने के बाद घर में झाड़ू न लगाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होकर घर से चली जाती है।

04- झाड़ू पर भूलकर भी पांव नहीं रखना चाहिए। झाड़ू का अपमान करने से माता लक्ष्मी का अपमान होता है।

05- झाड़ू खरीदतें वक्त ध्यान रखें कि झाड़ू हमेशा मोटी होनी चाहिए। कहा जाता गई कि झाड़ू जितनी घनी होगी। घर में उतना पॉजिटिव प्रभाव होगा।

06- झाड़ू को कभी भी गिला नहीं रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज होती है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *