पूर्वांचल

नगर आयुक्त शेल्टर होम व शहर में जल रहे अलाव का किया निरीक्षण

वाराणसी 5 जनवरी : बुधवार देर रात नगर आयुक्त द्वारा शहर के शेल्टर होम/शहर में जलाए जा रहे अलाव/साफ -सफाई/शहर के मार्ग पर प्रकाश व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

सिकरौल भीमनगर शेल्टर होम – नगर आयुक्त ने सबसे पहले सिकरौल भीमनगर शेल्टर होम का जायजा लिया, शेल्टर होम के बाहर कुछ जगहों पर अंधेरा था वहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हेतु 2 से 3 लाईट आवश्यकतानुसार लगाए जाने के निर्देश दिए।
उक्त शेल्टर होम में समय- समय पर शौचालय की साफ सफाई सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। ताकि आने वाले शरणार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उक्त शेल्टर होम के पास प्रस्तावित M.R.F. centre के स्थान पर बस चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए।

अंधरापुल अस्थाई शेल्टर होम

इसी क्रम में नगर आयुक्त ने अंधरापुल अस्थाई शेल्टर होम का भी जायजा लिया। जहां सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई एवं शेल्टर होम के बाहर अलाव जलता हुआ पाया। उक्त शेल्टर होम के पास शौचालय की भी सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण की एवं शौचालय का समय-समय पर नियमित रूप से साफ सफाई बनाए रखे जाने के निर्देश दिए।

मैदागिन स्थित टाउन हॉल शेल्टर होम

इसी क्रम में नगर आयुक्त ने मैदागिन स्थित टाउन हॉल शेल्टर होम का जायजा लिया। वहां पर भी व्यवस्थाएं ठीक-ठाक पाई गई। शेल्टर होम के बाहर कुछ स्थानों पर अंधेरा था। उक्त के संदर्भ में आवश्यकतानुसार शेल्टर होम के बाहर प्रकाश व्यवस्था हेतु लाइट लगाई जाने के निर्देश दिए गए। उक्त टाउन हॉल भवन के लिए फसाड लाइट जो लगाए गए हैं वह बंद पाया गया। जिसे तत्काल ठीक करा कर क्रियाशील कराए जाने के निर्देश दिए गए।

गोलगड्डा स्थित शेल्टर होम

इसी क्रम में गोलगड्डा स्थित शेल्टर होम का भी जायजा लिया गया। वहां पर भी व्यवस्थाएं ठीक-ठाक पाई गई एवं शौचालय का समय-समय से नियमित रूप से साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखे जाने के निर्देश दिए गए। उक्त शेल्टर होम के बाहर अलाव जलते हुए पाया गया।

अलईपुरा शेल्टर होम

इसी क्रम में अलईपुरा शेल्टर होम का भी निरीक्षण किया गया। वहां पर भी व्यवस्थाएं ठीक-ठाक पाई गई एवं उक्त शेल्टर होम के शौचालय का नियमित रूप से समय-समय पर साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखे जाने के निर्देश दिए गए। उक्त शेल्टर होम के बाहर अलाव जलते हुए पाया गया।

जब पहुंचे लहुरावीर चौराहे पर

लहुराबीर चौराहा पर लगाए गए लाइटिंग व्यवस्था मौके पर बंद पाया गया। जिसे तत्काल क्रियाशील कराए जाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान दुष्यंत मौर्य अपर नगर आयुक्त, डॉक्टर एन.पी. सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मोइनुद्दीन मुख्य अभियंता, इंद्र विजय जोनल अधिकारी वरुणा पार, संजय तिवारी जोनल अधिकारी कोतवाली, मनोज सिंह जोनल अधिकारी आदमपुर एवं अन्य कर्मचारी /अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *