पूर्वांचल

बीच सड़क सरेशाम फाड़ दी दरोगा की वर्दी:बिना नंबर प्लेट के वाहन का कागज मांगने पर मनबढ़ों की धमकी:विपक्ष ने सरकार पर कसे तंज

वाराणसी 9 अप्रैल:वाराणासी में गोदौलिया चौराहे पर रविवार शाम मनबढ़ों ने दशाश्वमेध थाने के देवनाथपुरा चौकी पर तैनात एक दरोगा से दुर्व्यवहार किया। उसकी वर्दी फाड़कर बैज नोंचने के बाद सरकारी जीप का इंडीकेटर तोड़ दिया।

दरोगा की तहरीर पर छह नामजद और दस अज्ञात पर केस दर्ज

दरोगा आनन्द प्रकाश की तहरीर पर नीतीश सिंह, नितेश सिंघानी, राहुल सिंह, सन्नी गुप्ता, गप्पू सिंह अजय सिंह सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोमवार को घटना का वीडियो वायरल होने लगा। वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।

संगठन का पदाधिकारी बताते हुए धमकी दी

 

दरोगा के अनुसार रात आठ बजे हमराहियों के साथ चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने बिना नम्बर प्लेट की बाइक पर सवार तीन लोग को रोककर कागज मांगा। उसके पीछे कई और साथी बाइक पर थे, लेकिन वे फरार हो गए। दारोगा ने नम्बर प्लेट न होने का कारण पूछा। जवाब में उन्होंने अपने आप को एक संगठन का पदाधिकारी बताते हुए धमकी दी। इस बीच उसके कई और साथी पहुंच गए और दुर्व्यवहार करने लगे।
एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक ने बताया कि वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान कर ली गई है। उनके घर का पता लगाया जा रहा है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। दबिश के लिए कई पुलिस टीम का गठन किया गया है। सभी पर बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा और 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट सहित कई धाराएं लगीं।

अखिलेश यादव और अजय राय ने उठाए सवाल:कसा तंज

दरोग के साथ दुर्व्यवहार पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है कि दरोगा के साथ अराजकता की पराकाष्ठा हुई हैं। आरोपी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। तंज कसा, अब देखना है कि इन मनबढ़ों के घर बुलडोजर कब चलेगा? उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पीएम के संसदीय क्षेत्र में पुलिस से अराजकता पर सवाल उठाए। लिखा भाजपा सरकार में अराजकतत्वों को खुली छूट मिली है।
चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि मनबढ़ों में काली टीशर्ट पहने एक युवक आया और दरोगा को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। उसने न सिर्फ डंडा छीन लिया। बल्कि हाथ से थप्पड़ मारने का इशारा भी कर रहा था। वीडियो में पुलिस के सामने एक युवक दूसरे युवक की पिटाई करते दिख रहा। हालांकि घटना की क्षेत्र में काफी चर्चा रही।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *