ताज़ातरीन

यूपी में थाने के भीतर दरोगा ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

लखनऊ 13 अप्रैल :सीतापुर के मछरेहटा थाने के भीतर एक दरोगा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। घटना मछरेहटा थाने की है। दरोगा का नाम मनोज कुमार (54) है। वह घर से थाना पहुंचे थे। वहां किसी का फोन आया। बातचीत के दौरान उनकी बहस हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली। कनपटी पर रखकर गोली मार ली।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के पुलिसकर्मी दौड़कर पहुंचे।अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दरोगा की सुसाइड की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। अफसर अभी जांच की बात कह रहे हैं।
दरोगा के सुसाइड की खबर मिलते ही एसपी चक्रेश मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मनोज राय फतेहपुर जिले के रहने वाले थे। 5 महीने पहले ही उनकी मछरेहटा थाने में पोस्टिंग हुई थी।आत्महत्या की वजह अब तक साफ नहीं है। आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।
दरोगा मनोज कुमार फतेहपुर के कल्याणपुर क्षेत्र के जलाला गांव के रहने वाले थे। पुलिस विभाग में उनकी पोस्टिंग दीवान के पद पर हुई थी।प्रमोशन पाकर दरोगा बने थे। साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। सरल स्वभाव के थे। ऐसे में उनके आत्महत्या करने से हर कोई परेशान है।एसपी ने बताया कि दरोगा की मौत की खबर परिवार को दी गई है। परिवार पहुंच रहा है। उनके आने के बाद ही आत्महत्या की वजह पता चल पाएगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच के लिए दरोगा का मोबाइल सीज कर दिया है। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *